SUSPENSE-NEWS…बेटी के चल रहे थे आनद कारज…पुलिस पहुंची मौके पर…आगे क्या हुआ, पढ़े , इस रिपोर्ट को…?

PUNJABI-COUPLE-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.FARIDKOT.

फरीदकोट के गांव संधवां में आनंद कारज की रस्म के बीच पुलिस ने लड़की के पिता गरीब सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान परिवार और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गया, जिसे पुलिस कर्मचारियों ने हटाया और आरोपी को अपने साथ ले गई। इस दौरान एक पुलिस कर्मचारी के हाथ में पिस्तौल भी दिखाई दी।

जबरन समारोह से उठाया

लड़की के भाई ने आरोप लगाया कि सिविल कपड़ों में आए कुछ लोगों ने खुद को गिद्दड़बाहा पुलिस का कर्मचारी बताते हुए उनके पिता को ट्रांसफार्मर और खेतों में लगी मोटरों की चोरी के मामले में जबरन समारोह से उठाया। परिवार ने पुलिस पर मारपीट और अन्य मामलों में फंसाने के आरोप लगाए।

चोरी के मामले में FIR

वहीं, थाना गिद्दड़बाहा प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि गरीब सिंह के खिलाफ ट्रांसफार्मर और मोटर चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज है। पुलिस के अनुसार वह चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य है और गिरोह के पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस को उसके संधवां के विवाह समारोह में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने परिवार के मारपीट के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस ने किसी के साथ मारपीट नहीं की, बल्कि परिवार के सदस्यों ने पुलिस से हाथापाई की।###CANADA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###MARRIAGE###NEWS###FARIDKOT###

100% LikesVS
0% Dislikes