ACCIDENT……इस हादसे की वजह से हिला ‘PUNJAB’, बच्चे सहित 4 की मौत, इसके पीछे ये असल वजह…?

ACCIDENT GRAPHIC IMAGE BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.मंडी गोबिंदगढ़ फतेहगढ़ साहिब। 

अभी-अभी पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो चुका है। इस हादसे में 1 बच्चे सहित 4 लोगों की जान चली गई। हादसा देर सायं का बताया जा रहा है। पता चला है कि कार बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कार की गति 120 की बताई जा रही है। चालक संतुलन खो बैठा तो कार डिवाइडर में टकराई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। सुबह उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

प्राथमिक जांच में पता चला है कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य है। वह जालंधर के रहने वाले है। उनकी पहचान की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्सा को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा रहा है। पुलिस मरने वालों के स्वजनों के बारे पता लगाने में जुट चुकी है। 

कैसे हुआ हादसा…..क्या थी वो वजह, जानिए, खास रिपोर्ट में….?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंडी गोबिंदगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में एक कार काफी तेज गति से आ रही होती है। लगभग गति 120 के आसपास थी। एकदम कार सड़क के बीच डिवाइडर से टकरा जाती है। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। लोग भाग भाग कर उस तरफ गए। बीच में देखा कि कुल 4 लोग थे। उनमें 1 छोटा बच्चा, 1 महिला तथा 2 पुरुष थे। सभी खून से लथपथ थे। 

पुलिस तथा एंबुलेंस को तत्काल सूचित किया गया। जब उन्हें बाहर निकाला गया तो सभी की सांसे थम चुकी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सभी शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए। परिवार का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मरने वालों के पहचान की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई। 

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी कि हादसा स्थल से 4 शव बाहर निकाल दिए गए। प्राथमिक जांच में हादसे की प्रमुख वजह कार की तेज गति बताई जा रही है। लेकिन, पूरी जांच होने से पहले यह बिल्कुल स्पष्ट भी नहीं कहा जा सकता है। हादसे की यह वजह रही हो सकती है। परिवार के बारे पता लगाया जा रहा है। शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए। 

100% LikesVS
0% Dislikes