FRESH UPDATE…. इतनी बेरहमी से की गई कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या, वारदात को देख हर किसी की कांप उठी रूह

MURDER SNE IMAGE

SNE NETWORK.MANDI GOBINDGARH.

कांग्रेस पार्टी के नेता के बेटे की हत्या कर दी गई। मंडी गोबिंदगढ़ के विकास नगर निवासी कांग्रेसी नेता मनजीत सिंह ने बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक तरनजीत सिंह (35) लुधियाना में स्कैप का कारोबार करता था। पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की रंजिश में हत्या की गई है।

पुलिस को दी शिकायत में कांग्रेस नेता मनजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा तरनजीत सिंह लुधियाना में लोहा स्क्रैप का कारोबार करता था। करीब एक साल पहले उसका अपने दोस्तों से झगड़ा हो गया था। जब तरनजीत पास के गांव बदीनपुर में अपने दोस्तों से मिलने गया था। तभी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में आए 4-5 अज्ञात युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने तरनजीत सिंह के सिर पर लोहे के रॉड से कई वार किए। इस हमले में वह गंभीर घायल हो गया। खन्ना के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

100% LikesVS
0% Dislikes