PUNJAB——निहंगों की सरेआम गुंडागर्दी……सरकारी बस पर कृपाणों से हमला……बरछों से वार कर चालक किया लहूलुहान

वरिष्ठ पत्रकार.श्री फतेहगढ़ साहिब। 

निहंगों की सरेआम गुंडागर्दी की तस्वीरें सोमवार को सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। पता चला है कि ये तस्वीरें पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब से जुड़ी है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे निहंग एक बस को कृपाणों तथा बरछों के साथ हमला कर देते है। बस यात्रियों से खचाखच भरी थी। खिड़की के शीशे तोड़ दिए गए। बस चालक को बुरी तरह से घायल कर दिया। अच्छी किस्मत यात्रियों की रही कि पुलिस अहम समय पर पहुंच गई। उनकी जान को बचा लिया गया। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया। बस थाना में लगवा दी गई। पता चला है कि बस अंबाला से लुधियाना के रवाना हुई थी। वारदात को अंजाम पुलिस थाना के पास ही दिया गया। कानूनी कार्रवाई करने की किसी प्रकार से पुलिस ने पुष्टि नहीं की। मामला, पनबस के बड़े अधिकारियों के पास पहुंच चुका है। 

पढ़े, क्या था पूरा मामला

दरअसल, अंबाला बस स्टैंड से यात्रियों से भारी पनबस की बस रवाना होती है। बस ने लुधियाना के लिए जाना था। फतेहगढ़ साहिब के पास निहंग सिंह का एक जत्था घोड़े पर सवार होकर जा रहा था। बस का किनारा घोड़े को छू गया। इस बात को लेकर निहंग सिंह गुंडागर्दी पर उतर आए। उन्होंने आगे जाकर थाना के बगल में बस को चारों तरफ से घेर लिया। सभी कृपाणों तथा बरछों से बस पर धावा बोल दिया। बस के शीशे तोड़ दिए गए। इस बीच बस चालक उन्हें समझाने के पास गया तो उस पर भी कृपाणों से हमला कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस को करनी पड़ी जद्दोजहद

राहगीरों के मुताबिक, निहंग दस्ते का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उन्होंने बस के भीतर पर भी सवारियों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस बल ने काफी जद्दोजहद उपरांत निहंग दल को समझा लिया। निहंग दल बस चालक के खिलाफ उल्टा कानूनी कार्रवाई करने के लिए अड़ा है। बस को थाना के भीतर लगवा दिया गया। इस घटना की खबर पनबस के बड़े अधिकारियों को बता दी गई। कल उनका यहां पहुंचने की पूरी संभावना है। चालक का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। काफी गंभीर चोटें आई है। यात्रियों को दूसरी बस में लुधियाना के लिए रवाना कर दिया गया। घटना से संबंधित तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। हमला करने वाली निहंग सेना के इस कार्य को गुंडागर्दी का नाच बताया जा रहा है। 

100% LikesVS
0% Dislikes