SNE NETWORK.FATEHGARH SAHIB.
फतेहगढ़ साहिब के गांव कमाली में एक व्यक्ति की ओर से सिख गुरुओं व साहिबजादों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा है। विवाद बढ़ने पर निहंग जत्थेबंदियों भी मौके पर पहुंच गए। गांव का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
निहंग जत्थेबंदियों ने गांव कमाली पहुंचकर टिप्पणी करने वाले व्यक्ति से मारपीट की। बीच-बचाव को आए आरोपी के पिता को भी गंभीर चोटें आई हैं। मामले को बिगड़ता देख बड़ाली आला सिंह थाना पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कमाली निकवासी निहंग प्रगट सिंह सरकारी दूधी डेयरी से दूध लेने गया था, जहां वीरेंद्र सिंह पहले से ही मौजूद था। उसे देखकर वह भड़क गया और गालियां देने लगा। इसके बाद वीरेंद्र ने सिख गुरुओं और साहिबजादों पर टिप्पणी करना शुरू कर दिया। समझाने के बावजूद गालियां निकालता रहा।

