वरिष्ठ पत्रकार.श्री फतेहगढ़ साहिब।
इस समय की सबसे बड़ी खबर पंजाब के एक शहर से आई है। बताया जा रहा है कि एक यात्री ट्रेन के डिब्बे में विस्फोट हो गया। इससे लगभग 1 दर्जन के करीब लोग झुलस गए। इसमें अधिकतर बच्चों की संख्या बताई जा रही है। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसा श्री फतेहगढ़ साहिब के पास देर रात्रि का बताया जा रहा है। स्थिति कंट्रोल में है तथा यात्री ट्रेन को आगे के स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया। पता चला है कि ट्रेन का नाम हावड़ा था। वह अमृतसर से हावड़ा शहर के लिए रवाना हुई थी।

प्राथमिक जांच-पड़ताल में सामने आया कि हादसा की प्रमुख वजह एक जगह पर एक परिवार ने पटाखा रखा था। उसमें अचानक आग लगने की वजह से पूर्व में विस्फोट हुआ। उसके उपरांत डिब्बा में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक परिवार के लगभग दर्जन भर लोग बुरी तरह से झुलस गए। चीख-पुकार सुन ट्रेन की चेन को खींच लिया गया। ट्रेन में राहत के लिए रेल स्टाफ पहुंच गया। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर जीआरपी तथा रेल के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आग को जल्द ही काबू पा लिया गया। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भर्ती किया गया। फिलहाल, इलाज जारी है। रेल विभाग ने अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।
घायलों की पहचानघटना के संबंध में जानकारी देते हुए जीआरपी डीएसपी जगमोहन सिंह ने बताया कि घायल यात्रियों में अजय कुमार, उनकी पत्नी संगीता कुमारी, आशुतोष पाल, और सोनू कुमार शामिल हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ट्रेन में एक बाल्टी में पटाखे रखे हुए थे, जिनमें अचानक स्पार्क होने से आग लग गई और धमाका हो गया। इस विस्फोट के कारण यात्री झुलस गए। उधर,फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कंवलदीप सिंह ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति ठीक है और उनका इलाज चल रहा है।