खाकीधारी की पत्नी ने वर्दी का उठाया नाजायज फायदा……….घर में काम करने वाले युवती के साथ दुष्कर्म करने में रिश्तेदार की मदद की, नामजद, फरार

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.फिरोजपुर।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ताजा मामला पंजाब के जिला फिरोजपुर के जलालाबाद सदर थाना के अधीन क्षेत्र से जुड़ा हैं। एक गरीब एवं लाचार परिवार से संबंध रखने वाली युवती के साथ दुष्कर्म हुआ। इस अपराध में एक दरोगा की पत्नी तथा उसके रिश्तेदार की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दरोगा की पत्नी तथा उसके रिश्तेदार के खिलाफ संगीन धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, गिरफ्तारी होने के बारे पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की। 

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया की कि वह काफी गरीब परिवार से संबंध रखती हैं। परिवार में मां (विकलांग) तथा भाई-बहन काफी छोटे हैं। परिवार का पालन-पोषण , उसकी कमाई के साथ चलता हैं। वह एक पुलिस विभाग में कार्यरत दरोगा के यहां काम करती हैं। कुछ समय पूर्व दरोगा की पत्नी का एक रिश्तेदार घर आया। उसने अपनी हवस का शिकार बना लिया। पूर्ण रूप से मजबूरी का फायदा उठाया गया। इस पूरे मामले में दरोगा की पत्नी भी शामिल हैं। 

आरोप लगाए की कि दरोगा की पत्नी ने धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे बताया तो सोशल मीडिया में अश्लील तस्वीरें वायरल कर दी जाए। परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। बड़ी हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस को आपबीती सुनाई। थाना के प्रभारी ने पूरी बात को काफी ध्यानपूर्वक से सुना। पुलिस की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी हैं। कथित अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी के लिए निरंतर छापेमारी जारी हैं। किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती हैं। पीड़िता ने राज्य सरकार तथा पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग मीडिया के माध्यम से की। 

67% LikesVS
33% Dislikes