धमकी देकर छात्रा के साथ कई महीनों तक किया RAPE…..अश्लील वीडियो भी बनाई, पकड़े जाने के डर से हुआ फरार

वरिष्ठ पत्रकार.फाजिल्का। 

एक छात्रा के साथ एक बार नहीं कई बार दुष्कर्म किया गया। अश्लील वीडियो बनाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामला, पंजाब के शहर फाजिल्का से जुड़ा है। मेडिकल रिपोर्ट में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने सोनू कंबोज नामक कथित अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि वह घर से फरार चल रहा है। जांच अधिकारी के मुताबिक, पुलिस निरंतर छापेमारी कर रही है। 

कार तथा होटल में किया घिनौना काम

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सोनू कंबोज से उसकी मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी। नवंबर 2024 में जब वह अपने गांव से अबोहर जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ी थी, आरोपी अपनी कार में आया और उसे लिफ्ट की पेशकश की। जान-पहचान होने के कारण युवती कार में बैठ गई।

कई बार किया रेप


रास्ते में आरोपी ने युवती की फोटो खींच ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर कार में ही रेप किया। इसके बाद से पिछले महीने तक आरोपी ने कई बार युवती के साथ रेप किया। एक बार वह उसे मलोट के एक होटल में भी ले गया, जहां जबरदस्ती रेप कर उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहा है और जान से मारने की धमकियां दे रहा है। पुलिस ने ढाणी सांझा राम पट्टी बिल्ला के सोनू कंबोज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes