पंजाब में किस जगह पुलिस-बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़…जानिए, अब ताजा हालात क्या है

ENCOUNTER SYMBOLIC PICTURE

वरिष्ठ पत्रकार.फाजिल्का (फिरोजपुर)। 

पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ फाजिल्का के सिटी थाने के प्रभारी निरीक्षक लेख राज के नेतृत्व में अरनीवाला थाने की सीमा में की गई छापेमारी के दौरान हुई। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हुए हैं। आरोपियों की पहचान साहिल जोसन निवासी चक्क फाखर और सुखपाल सिंह उर्फ पालू निवासी महुआना रोड, अरनीवाला के रूप में हुई है।


पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों बदमाशों की अबोहर में कपड़ा व्यापारी न्यू वेयर वेल के मालिक संजय वर्मा की हत्या और फाजिल्का के कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुई हत्या में अहम भूमिका थी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और कई और खुलासे होने की संभावना है।एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश की, इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधियों के पैरों में गोली मारी गई। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों अपराधी हत्या और कई अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes