वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर।
सड़क दुर्घटना में मां-बेटी की भयानक मौत हो गई। मामला, जिला फिरोजपुर के कसूरी गेट का बताया जा रहा है। मृतक बाइक सवार थे। चालक गंभीर घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती किया गया। वारदात को अंजाम देने वाला ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरा में दुखदायक मंजर कैद हो चुका है। शव पुलिस ने सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मृतक का पति किसी अन्य शहर में नौकरी करता है। मां-बेटी गांव दुलचीके की रहने वाली है। परिवार को हादसे के बारे इतलाह दे दी गई।
सोमवार बाद दोपहर फिरोजपुर से एक काफी दुखदायक खबर सामने आई। बाईक सवार सीमा तथा अपनी बच्ची सिमरन के साथ घर वापस लौट रही थी। बाइक को जीजा चला रहा था। कसूरी गेट के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक का टायर बच्ची के सिर से निकल गया। सिर के 2 हिस्से हो गए। दोनों मां-बेटी ने तो तत्काल दम तोड़ दिया।
घायल को सरकारी अस्पताल लेकर जाया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में प्राथमिक उपचार उपरांत पीजीआई रेफर किया गया। परिवार ने शहर के एक निजी अस्पताल दाखिल कराया। हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। खून का काफी बहाव हो चुका है। सिर तक टांग पर काफी गंभीर चोटें पहुंची है। फिलहाल, स्थिति के बारे अगले 24 घंटे तक स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। पता चला है कि किसी के अंतिम भोग से वे लोग वापस घर लौट रहे थे।