GOOD-EXAMPLE….सिंगर मनकीरत ने बाढ़ प्रभावित को 5 करोड़ का योगदान…200 ट्रेक्टर देने का वादा

MANKIRT-SNE-1

वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर। 

प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि वह बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 5 करोड़ रुपये का योगदान देंगे। उनका यह कदम संकट के समय में मानवता की एक बड़ी मिसाल है। औलख ने फिरोजपुर को 20 ट्रैक्टर दिए हैं। इसके अलावा 10 ट्रैक्टर अमृतसर को दिए हैं। यह 10 ट्रैक्टर अमृतसर के सिख संत कार सेवा को दिए हैं ताकि बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर वहां के खेतों और दूसरे अन्य कार्यों को ठीक किया जा सके।


मनकीरत औलख ने कहा कि जिन ग्रामीणों के बाढ़ में घर टूटे हैं उनके घर बना कर देंगे और उनके जो भी कार्य रुके हैं उनकी वह भरपाई करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने 100 ट्रैक्टर में खुद पंजाब के बाढ़ प्रभावित गांवों को और 100 ट्रैक्टर अपने दोस्तों से लेकर देंगे। ताकि पंजाब में जो बाढ़ से नुकसान हुआ है उसकी भरपाई हो सके। पंजाबी कलाकारों का इस तरह एकजुट होकर सामने आना यह दर्शाता है कि संकट की इस घड़ी में पूरा पंजाब एक साथ खड़ा है। इन कलाकारों की पहल न केवल वित्तीय मदद प्रदान कर रही है, बल्कि बाढ़ से जूझ रहे लाखों लोगों का मनोबल भी बढ़ा रही है।


200 ट्रैक्टर दूंगा


मनकीरत औलख ने कहा कि मैं पूरे पंजाब में 200 ट्रैक्टर दूंगा। हम पंजाब के बच्चे हैं। हम यहीं पले बड़े हैं। इसलिए इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद करना मेरा मकसद है। मैं पंजाब की लोगों की सेवा कर रहा हूं। जो भी पंजाब के लिए खड़ा होगा उसे भगवान सबकुछ देगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes