राजनीति पकड़ मजबूत— आप, अकाली दल व कांग्रेस के कई नेता हुए भाजपा में शामिलदावा—2 लाख से अधिक प्रधानमंत्री रैली स्थल पर जुटेंगे लोग….रैली स्थल की समीक्षा की
एसएनई न्यूज़. फिरोजपुर/चंडीगढ़।
भाजपा पंजाब के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पंजाब प्रदेश का भविष्य, सबका साथ सबका विकास का नारा सही अर्थों में चरितार्थ करने वाली भाजपा पार्टी ही संवार सकती है। दर्जनभर से ऊपर अकाली दल, कांग्रेस व आप आदमी पार्टी के नेता भाजपा में शामिल हुए। उनके शामिल होने पर पार्टी द्वारा स्वागत किया तथा प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई गई।

सोमवार हिंद-पाक सरहद पर हुसैनीवाला स्थित शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, शहीद राजगुरु व शहीद सुखदेव की शहीदी स्मारक स्थल पर नतमस्तक होने के उपरांत शेखावत ने शहीदों को पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि देश के लिए कुर्बान होने वाले अमर शहीद हमेशा हम हिंदुस्तानियों के दिलों में जिंदा रहेंगे।
शहीदों को नमन करने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने दर्जन से उपर अकाली दल, कांग्रेस व आप आदमी पार्टी के नेताओं को भाजपा ज्वाइन करवाया। अलग अलग राजनीतिक दल छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि देश के लिए भाजपा की लोक हितैषी नीतियों से वह प्रभावित हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 जनवरी को फिरोजपुर में होने वाली रैली के मद्देनजर रैली स्थल पहुंचकर रैली स्थल का केंद्रीय मंत्री ने जायजा लिया। उन्होंने रैली स्थल की तैयारियों की मौके पर ही समीक्षा की व कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पंजाब ही नहीं भाजपा ने पूरे देश के लिए लक्ष्य बनाया है। भाजपा एक निश्चित लक्ष्य को लेकर राजनीति के क्षेत्र में काम कर रही है। भारत को समृद्ध, शक्तिशाली और संपन्न बनाने का लक्ष्य है, जिसको हम सामान्य बोलचाल की भाषा में ‘एक नया भारत बनाएंगे’ कहते हैं।
प्रधानमंत्री करेंगे सेटेलाइट हॉस्पिटल का शिलान्यास
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जनवरी को फिरोजपुर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेटेलाइट हॉस्पिटल के शिलान्यास के साथ ही विकास से जुड़ी अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोकतांत्रिक इतिहास में फिरोजपुर की रैली ऐतिहासिक होगी। रैली में साढ़े 3 हजार से ज्यादा बसों को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त हजारों की संख्या में छोटी गाड़ियां भी शामिल हैं। इस रैली में 2 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे। इस दिन भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अपने चुनाव का आगाज करेगी