खौफनाक खबर ..कैसे एक पल में तबाह हो गया पूरा परिवार…..क्यों, बाप ने उठाया इतना बड़ा कदम..समझिए, इस रिपोर्ट में..?

वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर। 

एक सैलून मालिक ने 2 मासूम बेटियों और पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी। यह दिल दहला देने वाली घटना फिरोजपुर के हरमन नगर में हुई है। सैलून मालिक ने पहले 10 साल व 6 साल की बेटियों और पत्नी की गोली मारी। उसके बाद खुद को भी शूट कर लिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सैलून मालिक अमनदीप सिंह ने पूरे परिवार को खत्म क्यों किया। इस घटना के पीछे बहुत सारे सवाल हैं, जिनका पता लगाने में पुलिस विभाग जुट गया है। सूचना मिलते ही एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।


एसएसपी ने बताया कि अमनदीप के घर का दरवाजा बंद था। पड़ोसी कर्मजीत सिंह ने देखा कि अमनदीप के बच्चे सुबह खेलने के लिए घर से बाहर नहीं निकले हैं। अमनदीप सिंह के परिवार का कोई भी सदस्य बाहर नहीं आया तो पड़ोसी कर्मजीत को शक हुआ। उसने सबसे पहले अमनदीप के घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने अन्य पड़ोसियों को बुलाया और किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर देखा कि दोनों मासूम बेटियों के साथ परिवार के चारों लोगों की लाशें पड़ी हैं। अमनदीप के हाथ में पिस्टल थी।

100% LikesVS
0% Dislikes