फिरोजपुर–दर्दनाक सड़क हादसे में दामाद-सास की मौत…..दो बच्चे अस्पताल में जिंदगी-मौत से कर रहे संघर्ष….अज्ञात वाहन चालक घटनाक्रम से फरार

सांकेतिक तस्वीर

एसएनई नेटवर्क.गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)।

यहां के हाईवे में हुए दर्दनाक सड़क हादसा में दामाद-सास की मौत हो गई। गंभीर घायल फरीदकोट के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जिंदगी-मौत से संघर्ष कर रहे है। हादसा रविवार बाद दोपहर का बताया जा रहा है। मरने वाले फिरोजपुर तथा हरियाणा के जिला सिरसा के रहने वाले है। तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मारने की वजह से हुआ। घटनाक्रम से अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। विधानसभा क्षेत्र गुरुहरसहाय के अधीन थाना क्षेत्र लखोके पुलिस ने दो शव को कब्जे में ले लिया। इन्हें सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मरने वालों की पहचान सुमित्रा (सास), मुख्तियार (दामाद) तथा घायलों बच्चों की पहचान वंश एवं वंशिका के तौर पर हुई। गुरजंट सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना लखोके बहराम में मामला दर्ज कर लिया गया। आस पास लगें सीसीटीवी की मदद से अज्ञात वाहन चालक की पहचान की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक , हरियाणा के जिला सिरसा की रहने वाली सुमित्रा तथा दो बच्चों अंश, अंशिका के साथ पंजाब के फिरोजपुर में अपने दामाद के पास आई थी। वह अपने किसी रिश्तेदार के साथ बच्चों सहित दामाद मुख्तियार सिंह के साथ मुलाकात करने उनके इंट के भट्टे गई। वहां पर दामाद मेहनत मजदूरी करता था। वापस बाईक पर सवार होकर घर लौट रही थी। रास्ते में एक अज्ञात कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर मुख्तियार तथा उसकी सास सुमित्रा का देहांत हो गया, जबकि दोनों बच्चों को पहले फिरोजपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार देने के उपरांत चिंताजनक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें फरीद के श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चों की हालत काफी चिंताजनक है। दोनों को आईसीयू में रखा गया।

चिकित्सकों के मुताबिक, दोनों की हालत फिलहाल चिंताजनक है। स्थिर होने में कितना समय लग सकता है, इस बारे अभी कुछ कहना सही नहीं होगा। उधर, पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। दावा किया कि जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिवार में मातम का माहौल है। 

100% LikesVS
0% Dislikes