बड़ी खबर….फिरोजपुर सरहद में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, 15 करोड़ की हेरोइन एवं अत्याधुनिक हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

एसएनई नेटवर्क.फिरोजपुर।

अभी-अभी पंजाब से बड़ी खबर सामने आई हैं। पंजाब के जिला फिरोजपुर में स्थित भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान ड्रोन के माध्यम से 15 करोड़ की हेरोइन (3 किलोग्राम) 1 चीन निर्मित पिस्तौल, कारतूस और एक मैगजीन बरामद की है। वाक्यात , 9-10 फरवरी की मध्यकालीन रात्रि का बताया जा रहा हैं। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने खेप तथा हथियार को अपने कब्जे में ले लिया। अभी तक स्थानीय पुलिस की विशेष टीम तथा सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी सर्च अभियान चला रही हैं। इस बात की पुष्टि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शीर्ष प्रवक्ता ने की। 

प्रवक्ता ने जानकारी दी कि फिरोजपुर में स्थित भारत-पाक सीमा पर देर रात्रि सीमा सुरक्षा बल के जवान गश्त कर रहे थे। 9-10 की मध्यकालीन रात्रि को पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में पाक ड्रोन घुस आया। टीम एकदम सतर्क हो गई। टीम ने रोशनी बम तथा गोलियां दागी। वहां से ड्रोन वापस लौट गया। शुक्रवार की सुबह बीएसएफ तथा पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। एक किसान के खेत में 15 करोड़ की हेरोइन (3 किलोग्राम) 1 चीन निर्मित पिस्तौल, कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुई। 

आगे की जानकारी देते शीर्ष प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान भारत का हमेशा ही माहौल बिगाड़ने की फिराक में रहता है, जबकि, सीमा सुरक्षा बल की सतर्कता से उनके नापाक इरादों को पस्त कर दिया जाता हैं। फिलहाल, इस पूरे प्रकरण को लेकर सीमा सुरक्षा बल के उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई हैं। विशेष टीम इस मामले को लेकर गहनता से जांच पड़ताल कर रही हैं। 

उल्लेखनीय है, कि पाकिस्तान पंजाब में स्थित सीमा पर लगातार ड्रोन के माध्यम से तस्करी को अंजाम दे रहा हैं। पकड़े गए कई तस्करों से हुई पूछताछ में , इस बात का खुलासा भी हो चुका हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes