वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर।
एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। मामला. पंजाब के जिला फिरोजपुर से जुड़ा हैं। यहां पर एक विवाहिता के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म किया। आहत विवाहिता ने अपने पति और सास को इस बारे में शिकायत दी। इसके बाद पति ने जो जवाब दिया उसे सुनकर महिला दंग रह गई।
अब पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने पीड़िता के पति और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं।
बयान में यह बात कहीं
पुलिस को दिए बयान में फिरोजपुर की एक पीड़िता ने कहा कि उसका जेठ उसके साथ दुष्कर्म करता है। जब उसने अपने पति और सास को इस बारे में बताया तो पति ने कहा कि यदि तुझे घर पर रहना है तो हम दोनों के साथ ही संबंध बनाने पड़ेंगे। इससे वह दंग रह गई। वहीं पति के जवाब से उसके जेठ की हिम्मत और बढ़ गई और उसने लगातार 7 बार उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया और बाहर किसी से बातचीत करने नहीं दी।