40 यात्रियों में बस-चालक ने तोड़ा दम……..तीन की हालत चिंताजनक…शेष का चल रहा मोगा के अस्पताल में इलाज
हादसा स्थल….तलवंडी भाई राजमार्ग पर स्थित फनलैंड के पास हुआ…मौके पर पहुंची पुलिस राहत कार्य जारी
एसएनई न्यूज़.फिरोजपुर/मोगा।
पंजाब के तलवंडी भाई के राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसा रविवार दोपहर के आसपास हुआ। 100 की गति पर चल रही बस के चालक द्वारा नियंत्रण खो जाने से वृक्षों के साथ टकराते हुए सीधा खेतों में पलट गई। मौके पर बस चालक जिला मोगा के रनिया के रहने वाले अमनदीप सिंह ने दम तोड़ दिया। चालीस यात्रियों में तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मोगा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम हादसा स्थल पर पहुंची। फोन पर 108 एंबुलेंस को सूचित किया गया। राहत कार्य अभी भी जारी। मृतक का शव सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया। 35 यात्री चोटिल होने की बात सामने आई है। इनके परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी।
बस फिरोजपुर वाया लुधियाना से श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना हुई। तलवंडी भाई के पास बस चालक अमनदीप सिंह बस का नियंत्रण खो बैठा। यात्रियों की जान बचाने की खातिर वृक्षों के साथ टक्कर मार दी, जबकि बस की गति अधिक होने की वजह से खेतों में पलट गई। बस चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस की मदद से घायलों को मोगा के अस्पताल में दाखिल कराया गया। तीन की हालत के बारे चिकित्सक चिंताजनक बता रहे है। जबकि, शेष को मामूली चोटें लगने का समाचार प्राप्त है।
गांव वासी बनें दूत
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा काफी भयानक था। गांव वासियों ने यात्रियों की चीखें सुनने के उपरांत मौके पर दौड़े-दौड़े आए। उन्होंने बस से यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास आरंभ किया। फोन पर हादसे के बारे पुलिस को सूचित किया। एक प्रकार से इन लोगों के लिए गांव वासी दूत बनकर सामने आए।
बताया जा रहा है कि अगर समय रहते राहत कार्य में देरी हो जाती तो कई यात्रियों का जानी नुकसान हो सकता है। फिलहाल प्रशासन ने भी गांव वासियों तथा पुलिस की प्रशंसा की।