ALLEGATION…गैंगस्टरों ने किया कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला, कांग्रेसी नेता आशु बांगड़ समेत 10 लोग जख्मी, महिला उम्मीदवार की टांग टूटी

FILE-images (7)

SNE NETWORK.FEROJPUR.

फिरोजपुर के तलवंडी भाई नगर परिषद चुनाव के नामांकन पत्र भरने को लेकर गैंगस्टरों ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला बोल दिया। इसमें कांग्रेसी नेता आशु बांगड़ समेत 10 लोग जख्मी हो गए। एक महिला उम्मीदवार की टांग टूट गई है। कांग्रेसी नेता आशु बांगड़ का कहना है कि यह गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों ने किया है। पुलिस भी वहां मौजूद थी। पुलिस की मौजूदगी में यह हमला हुआ है जबकि एसएसपी और देहाती डीएसपी को पहले से अवगत करवाया  गया था कि तलवंडी भाई में नगर परिषद के चुनाव संबंधी भरे जाने वाले नामांकन पत्र के दौरान गुंडागर्दी होगी, लेकिन कोई इंतजाम नहीं किया गया।

इस वारदात में तलवंडी भाई-फिरोजपुर देहाती से कांग्रेस के हलका इंचार्ज भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को फिरोजपुर व फरीदकोट के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। है। इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने तलवंडी भाई चौक पर धरना देकर यातायात ठप कर दिया है। मौके पर एसपी व डीएसपी पुलिस बल के साथ पहुंच गए हैं। 


पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह व तलवंडी भाई-फिरोजपुर देहाती से कांग्रेस के हलका इंचार्ज आसू बांगड़ ने बताया शुक्रवार रात गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह के साथी उनके प्रत्याशी को धमकाने गए थे कि नामांकन पत्र ना भरे। कुलबीर ने कहा कि इस संबंध में एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू को अवगत करवाया था कि शनिवार को तलवंडी भाई में नामांकन पत्र भरने के दौरान कांग्रेसियों पर हमला हो सकता है इसलिए सुरक्षा के इंतजाम किया जाएं, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। 

100% LikesVS
0% Dislikes