SNE NETWORK.FEROJPUR.
फिरोजपुर के गांव बजीदपुर में नौ साल के बच्चे की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बच्चा घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था, तभी उसे अटैक आ गया। बच्चा छुट्टियों में अपने नौनिहाल (नानी के घर) आया हुआ था।
जानकारी के अनुसार मनमीत शर्मा (09) वासी फिरोजपुर शहर आरएसडी राज रतन स्कूल में कक्षा दो का विद्यार्थी था। इन दिनों स्कूल में छुट्टियां होने के चलते वह अपने नानके गांव बजीदपुर गया हुआ था। घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था कि अचानक दिल का दौरा पड़ने से गिर पड़ा। इसके बाद बच्चा उठ नहीं पाया। आनन-फानन में बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

