BIG-NEWS..इस इमारत के गिरने से कितने लोग दब गए….बचाव कार्य में किन-किन की ली जा रही है मदद…अब तक क्या है वहां के हालात..पढ़े, खास रिपोर्ट…?

BREAKING NEWS-CREDIT-BY-SNE-NEWS

SNE NETWORK.FEROJPUR.पंजाब के फिरोजपुर में निर्माधीन मकान का लेंटर गिर गया। लेंटर के मलबे के नीचे कई मजदूर दब गए। तीन मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि अभी भी एक मजदूर मलबे के नीचे दबा है, जिसे बचाने का प्रयास किया जा रा है। 

House slab collapses in Ferozepur four laborers trapped three rescued

जेसीबी मशीनों की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है। -(CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK.)

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए के गोलूका मोड़ के पास बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां एक नए मकान का लेंटर डाला जा रहा था। तभी अचानक लेंटर भरभरा कर गिर गया। लेंटर के मलबे के नीचे चार मजदूर दब गए। आनन-फानन में तीन मजदूरों को निकाल लिया गया, लेकिन एक मजदूर अभी भी मलबे में दबा हुआ है। जिसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मची हुई है।

100% LikesVS
0% Dislikes