BIG-UPDATE….शायद यहां पर बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो बहुत बड़ा नुकसान हो जाता….जानिए, किस क्षेत्र से जुड़ा है मामला

SATLUJ-SNE
SATLUJ-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर। 

भारत-पाकिस्तान सीमा (फिरोजपुर) पर सतलुज दरिया में पानी का बहाव बहुत ज्यादा बढ़ जाने की वजह से नाव डूब गई। गनीमत रही की कि उस नाव में सवार 50 लोगों की जान बच गई। बताया जा रहा है कि सतलुज में पानी का बहाव अधिक होने से नाव पाकिस्तान की तरफ बह गई। 

जानिए, क्या था पूरा मामला


मामला बॉर्डर एरिया के गांव गजनी वाला की सोमवार की बताई जा रही है। सतलुज दरिया में पानी का बहाव काफी था। तभी बड़ी नाव बेकाबू होकर पाकिस्तान की तरफ जाने लगी। उसी समय छोटी नाव पर सवार ग्रामीणों ने रस्सी फेंक बड़ी नाव को काबू कर मुश्किल से बचाया। नाव पर तकरीबन 50 ग्रामीण सवार थे। ये सभी ग्रामीण दरिया पार अपने खेतों में काम कर सोमवार शाम को अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान नाव बेकाबू हो गई। इससे पहले की सभी लोग नाव समेत पाकिस्तान पहुंच जाते इन्हें बचा लिया गया। 


4 हजार एकड़ जमीन


गांव वालों के मुताबिक, उनकी सतलुज दरिया पार पाकिस्तान के साथ लगभग 4000 एकड़ जमीन है। जिस पर धान, सब्जी और पशुओं का हरा चारा लगाया हुआ है। ग्रामीण रोजाना बड़ी नाव पर सवार होकर दरिया पार अपने खेतों में कामकाज करने जाते हैं। शाम को पशुओं को हरा चारा, सब्जी व कृषि यंत्र लेकर नाव के जरिये अपने गांव लौटते हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes