BIG-UPDATE…कौन है साजन…कैसे जेल से चला था तस्करी का नेटवर्क…जानेंगे, पकड़े जाने पर किस-किस धंधे का खुला राज..?

DRUG-PEDDLERS-SYMBOLIC-IMAGE

SNE NETWORK.FAZALIKA/FEROJPUR.

पुलिस ने अवैध हथियारों और नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 विदेशी पिस्टल, 6 मैगजीन, 4 कारतूस, 750 ग्राम हेरोइन और करीब ढाई लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

आरोपी तस्करी से प्राप्त रकम परमजीत सिंह को भेजते थे।


SSP गगन अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव टिवाना कलां के पास नाकाबंदी कर 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और हेरोइन बरामद हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी तस्करी से प्राप्त रकम परमजीत सिंह को भेजते थे। परमजीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब ढाई लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की।

जेल में बंद साजन इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि फरीदकोट जेल में बंद साजन इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन कुमार, बूढ़ सिंह, अर्शदीप सिंह, करन, परमजीत सिंह और एक नाबालिग के रूप में हुई है। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है।###USA###UK###CANADA###DRUG INCLUDED-PEDDLER-ARRESTED-BY-POLICE###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes