वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर।
नशे की ओवरडोज से 26 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था। नशे का टीका लगाने से उसकी मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि के मृतक के चाचा दर्शन सिंह ने की। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। उधर, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पड़ताल आरंभ कर दी।
सरेआम बिकता है नशा
चाचा दर्शन सिंह ने आरोप लगाया कि मल्लांवाला में सरेआम नशा बिक रहा है। पुलिस को भी इसकी सूचना है लेकिन पुलिस हफ्ता वसूलती है और पकड़ती नहीं है। दर्शन सिंह ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि यदि पंजाब में नशा बंद नहीं हुआ तो वह खुद बंदूक उठा लेगा और नशा बेचने वालों को मौत के घाट उतरेगा , फिर ना कहे कि पंजाब में आतंकवादी पैदा हो रहे हैं। मनदीप उनका इकलौता भतीजा था। अपने परिवार का सहारा था। मनदीप के दो छोटे बच्चे हैं।