CANADA-NEWS…ब्रैंपटन शहर में जोबनप्रीत सिंह की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत

death-pictures-4

SNE NETWORK.FEROJPUR.

फिरोजपुर जिले के गांव धीरा पतरा निवासी 22 वर्षीय जोबनप्रीत सिंह की कनाडा के ब्रैंपटन शहर में स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह जैसे ही परिवार को घटना की सूचना मिली घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गया था

मृतक के चाचा ने बताया कि जोबनप्रीत करीब तीन साल पहले स्टडी वीजा पर उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गया था और इन दिनों ब्रैंपटन में रह रहा था। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात जोबनप्रीत से काफी देर तक फोन पर बातचीत हुई थी। उस दौरान वह पूरी तरह सामान्य था और किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था।

फोन कर परिवार को उसकी मौत की सूचना दी

बुधवार सुबह कनाडा पुलिस ने फोन कर परिवार को उसकी मौत की सूचना दी। परिजनों के अनुसार पुलिस ने बताया कि जोबनप्रीत स्विमिंग पूल में नहा रहा था। इसी दौरान वह पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। परिवार ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से जोबनप्रीत का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने में सहायता की मांग की है ताकि धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।###USA###UK###CANADA###CANADA-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes