वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर।
यह शायद ही किसी ने सोचा नहीं होगा कि पत्नी को सच्चा प्यार करने वाले पति को धोखा मिल जाएगा। यह उदाहरण सामने आई है पंजाब के जिला फिरोजपुर में स्थित एक ग्राम की। बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को पहले नर्सिंग का डिप्लोमा कराया, फिर कनाडा भेजने के लिए आईलेट्स कराई। इतना ही नहीं, उसे कनाडा भेजने के लिए कुल 29 लाख भी खर्च किया। पत्नी ने विदेश पहुंच कर अपना रंग रुप ही बदल लिया तथा उसने ताल्लुक तक खत्म कर दिए। पति कमलजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी बबल दीप कौर तथा मां, भाई के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
..जानिए, क्या है पूरा मामला
गांव माना सिंह वाला के कमलदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी शादी बबल दीप कौर के साथ हुई। बबली दीप कौर को नर्सिंग और आईलेट्स करवाकर विदेश भेजने के लिए पूरे दस्तावेज तैयार करवाए। पहले उसकी फाइल ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए लगाई गई। किसी कारण उसमें ऑब्जेक्शन लगे और ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सकी। इस कार्य पर उनका लगभग 12 लाख 50 हजार रुपये खर्च हुए।
उसके बाद बबल दीप कौर की मां शरणजीत कौर और भाई राजवीर सिंह के कहने पर बबलजीत की फाइल कनाडा के लिए लगाई। इन सभी कार्य पर लगभग 29 लाख रुपये खर्च हुए। जैसे ही बबल दीप कनाडा पहुंची, उसने फोन उठाना बंद कर दिया और उसे कनाडा नहीं बुलाया।

