CHEMICAL की मदद से बनाया जा रहा था शरबत… फूड सेफ्टी विभाग की TEAM ने FACTORY की ‘SEAL’

rooh-afza-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.FEROJPUR.

FOOD SAFETY DEPARTMENT की TEAM ने एक शरबत बनाने वाली FACTORY पर छापेमारी की। मौके से फैक्ट्री का मालिक और कर्मचारी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ये नूडल्स बनाने वाली फैक्ट्री में केमिकल की मदद से शरबत बनाया जा रहा था।

फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि टीम जब फैक्ट्री में पहुंची तो दरवाजा नहीं खोला गया। बड़ी मुश्किल से दरवाजा खुलवाया गया। वहां शरबत बनाया जाता था लेकिन मौके पर एक भी चीनी बोरी नहीं मिली। फैक्ट्री में चीनी की जगह केमिकल का इस्तेमाल कर शरबत तैयार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस तरह का शरबत लोगों की सेहत के लिए गंभीर रूप से नुकसानदायक हो सकता है।

इसके जरिए लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में कई ऐसे स्टिकर मिलें हैं, जिन पर लाइसेंस नंबर नहीं था, ये किसी और कंपनी के थे। फैक्ट्री में सफाई भी नहीं थी। अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री मालिक के फरार होने के कारण फिलहाल सैंपल नहीं भरे जा सके हैं। मालिक के सामने आने के बाद नियमानुसार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। फिलहाल फूड सेफ्टी विभाग की टीम फैक्ट्री को सील करेगी।###UK###CANADA###USA###PUNJAB###FEROJPUR###FOOD###SAFETY###TEAM###ACTION###ACTION###AGAINST###FACTORY###OWNER###RECOVERED###CHEMICAL###SHARBAT###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes