वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर।
शहर में गोलियों चल गई है। मामला, फिरोजपुर के एक क्षेत्र देर सायं का बताया जा रहा है। गोली लगने से एक की मौत हो गई, जबकि, 2 की हालत अति-चिंताजनक बताई जा रही है। पता चला है कि दोनों तरफ से लगभग 2 दर्जन के करीब राउंड गोली चली है। जबकि, पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की। प्राथमिक जांच में पता चला है कि 2 गुट की आपसी पुरानी रंजिश है। एक दर्जन के करीब के खिलाफ हत्या तथा अन्य धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी कैमरा में खौफनाक वारदात कैद हो चुकी है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है तथा आम-जनता सरकार तथा पुलिस प्रशासन से इस वारदात को लेकर जवाब मांग रही है।
पुलिस का आया आधिकारिक बयान
पुलिस के मुताबिक, महेंद्र पाल सिंह, रोहित , महिंदर का भतीजा लवप्रीत उर्फ आकाश व एक अन्य व्यक्ति की अदालत में पेशी थी। ये लोग अदालत में पेशी भुगत कर कार में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही फिरोजपुर -फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव लेली वाला पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने गोलियां चला दी। इनमें लवप्रीत के 3 गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर पेड़ से टकरा गई। इस वारदात में महेंद्र व उसका बेटा रोहित गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को जख्मी हालत में स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं।