वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर।
एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। मृत्यु गला दबाने की वजह से हुई। स्टील के गिलास से गला दबाया गया। मरने वाली महिला की पहचान कोड़ो के तौर पर हुई। हत्या को अंजाम देने वाला नशे का आदी बताया जा रहा है। गुरदीप सिंह के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए सरकारी शवगृह में रखवा दिया। फिलहाल, हत्यारा बेटा फरार बताया जा रहा हैं। मामला, फिरोजपुर के गुरुहरसहाय क्षेत्र के अधीन एक गांव का बताया जा रहा हैं।
..क्यों,कैसे हत्या को दिया अंजाम…समझिए, खास रिपोर्ट में…..?
जानकारी के अनुसार मृतक महिला के कुल 3 बच्चे हैं। उसका दूसरे नंबर वाला बेटा गुरदीप सिंह शराब के नशे का आदी था। वह नशे की पूर्ति के लिए अक्सर अपनी मां से पैसे की मांग करता रहता था। परिवार काफी गरीब बताया जाता है। देर रात्रि मां से नशे के लिए पैसे मांगने लगा तो मां ने देने से साफ इंकार कर दिया। इस बीच उसने मां के साथ झगड़ा आरंभ कर दिया। फिर बाद में स्टील के गिलास से मां का गला दबाकर, उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मौत से पूर्व मृत महिला काफी समय तक तड़पती रहीं। वारदात के समय घर में कोई अन्य नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी आरंभ कर दी हैं।

