FIRE…गुरुद्वारे में आग लगने से श्री गुरू ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप जल गया..जानेंगे, किस शहर के गुरुद्वारा साहिब की है घटना…?

FILE-IMAGE-31.5.27

SNE NETWORK.FAZILKA/FEROJPUR.

गुरुद्वारे में लगी आग में श्री गुरू ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप पूरी तरह जल गया। - Dainik Bhaskar

गुरुद्वारे में लगी आग में श्री गुरू ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप पूरी तरह जल गया। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

फाजिल्का के जलालाबाद के गुरुद्वारे में आग लगने से श्री गुरू ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप जल गया। आग लगने की पूरी घटना गुरुद्वारे में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसका पता चलते ही लोग वहां जमा हो गए। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। यह हादसा है या फिर किसी ने जानबूझकर ऐसा किया, इसके बारे में जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज से अहम सुराग मिले हैं, जिसके बाद पर पुलिस पूरे मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

इस गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर गए थे, उनकी जगह पंजाब पुलिस से सेवामुक्त SHO को गुरुद्वारे की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

गुरुद्वारे के भीतर श्री गुरू ग्रंथ साहिब के पावन स्परूप को लगी आग।

गुरुद्वारे के भीतर श्री गुरू ग्रंथ साहिब के पावन स्परूप को लगी आग।

घटना गांव बारेके स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुई

जानकारी के मुताबिक यह घटना गांव बारेके स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुई। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के फिरोजपुर के इंचार्ज भाई सुखविंदर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह पिछले चार-पांच दिनों से श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर गए हुए हैं। इस दौरान पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त एसएचओ पंजाब सिंह गुरुद्वारा साहिब की देखरेख कर रहे थे।

ताला खोलकर देखा गया तो अंदर आग लगी हुई थी

सुखविंदर सिंह ने आगे बताया कि बीती रात सुखासन करने के बाद गुरुद्वारा साहिब को ताला लगा दिया गया था। रविवार सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि गुरुद्वारा साहिब से धुआं निकल रहा है। जब ताला खोलकर देखा गया तो अंदर आग लगी हुई थी। ग्रामीणों ने तुरंत आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब का एक पावन स्वरूप अग्नि भेंट हो चुका था।

गुरुद्वारे में पहुंचकर आग लगने की घटना की जांच करती पुलिस।

गुरुद्वारे में पहुंचकर आग लगने की घटना की जांच करती पुलिस।

पुलिस ने तुरंत CCTV फुटेज कब्जे में ले लिया

इस मामले का पता चलते ही थाना सदर जलालाबाद के एसएचओ जुगराज सिंह और डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत CCTV फुटेज कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस घटना से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हो, उसके बारे में पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाए।

पंखों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद गुरुद्वारे के भीतर आग लग गई

इस बारे में DSP गुरसेवक सिंह बराड़ ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि ग्रंथी के लिए लगे पंखों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद गुरुद्वारे के भीतर आग लग गई। हालांकि फिलहाल जांच की जा रही है, उसमें जो भी फैक्ट सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।###USA###CANADA###FIRE-IN-GURUDWARA-SAHIB###SWEDEN###VIETNAM###CHINA###IRELAND###@

100% LikesVS
0% Dislikes