वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर।

लगभग 30 करोड़ रुपए (4 किलोग्राम) हेरोइन बरामद हुई। यह खेप पंजाब पुलिस तथा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त अभियान दौरान पकड़ी गई। संबंधित थाना पुलिस में कानूनी कार्रवाई की गई। प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि यह खेप सरहद के उस पार से भेजी गई थी। बरामदगी सरहद के पास खेत से हुई। यह खेप ड्रोन के माध्यम से भेजी गई। इस खेप का किन किन के साथ लिंक है, उस बारे पता लगाया जा रहा है। इस बात की पुष्टि, डीजीपी पुलिस तथा सीमा सुरक्षा बल ने की।
रविवार को पंजाब पुलिस की विशेष टीम तथा सीमा सुरक्षा बल को इतलाह मिली कि सरहद पास हेरोइन की खेप पड़ी हुई हैं। इसे सरहद पार से ड्रोन के माध्यम से फेंका गया। आगे देश के कई हिस्सों में सप्लाई की जानी हैं। दोनों ने संयुक्त अभियान चला कर सरहदी खेत में संदिग्ध चीज को देखा। जब उसकी तलाशी ली तो उसमें हेरोइन पाई गई। भार करने पर उसका वजन 4 किलोग्राम पाया गया। अंतरराष्ट्रीय मार्केट के अनुसार लगभग 30 करोड़ कीमत आंकी जा रही है।
फिलहाल, हेरोइन को जब्त कर लिया गया। इस मामले को लेकर संबंधित थाना में कानूनी कार्रवाई कर दी गई। पता लगाया जा रहा है कि इस खेप के तार किन-किन लोगों के साथ जुड़े हुए हैं। तकनीकी मदद से उन्हें पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

