वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर।
प्रेम विवाह में एक विवाहिता ने ससुरालियों से तंग आकर पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने वाली मनीषा का विवाह छह माह पहले ही हुआ था। मायके परिवार का आरोप है कि उसके ससुराल वाले तंग परेशान करते थे, इसलिए उनकी बेटी ने मजबूरी में आकर यह कदम उठाया। उधर, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी। पता चला है कि लड़की का परिवार इस विवाह से खुश नहीं था, जबकि, लड़के परिवार ने इस रिश्ते को अपना लिया था। पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल में तय होगा कि विवाहिता ने किस कारणवश आत्महत्या की। शव के पास कोई सुसाइड नोट हासिल नहीं हुआ। मामला, जिला फिरोजपुर के अधीन शहर जीरा से जुड़ा है।
मृतक मनीषा के परिवार वालों ने बताया कि छह माह पहले राहुल के साथ उनकी लड़की ने प्रेम विवाह किया। पहले दोनों परिवारों ने इस शादी पर बिल्कुल सहमति नहीं जताई। लेकिन, कुछ समय बाद लड़के परिवार ने इस रिश्ते को अपना लिया। कुछ समय बाद उनकी बेटी को ससुराल परिवार वाले झगड़ा करने लगे। बेटी ने फोन पर बताया कि उसके साथ मारपीट की जाती है। उन्होंने तत्काल अपनी बेटी को वापस मायके परिवार ले आए। शुक्रवार की देर सायं परिवार में कोई नहीं था। अकेली मनीषा ही घर पर थी। उसने पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
कुछ देर उपरांत परिवार घर वापस लौटा तो शव देख कर हैरान हो गया। पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक तौर पर 174 की कार्रवाई की गई। शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया। जांच पड़ताल में किसी के खिलाफ आरोप साबित हुए, उसके खिलाफ कानूनी तौर पर ठोस कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, उनकी जांच हर पहलू पर चल रही है।