वरिष्ठ पत्रकार. फिरोजपुर।
एक दोस्त को अन्य दोस्त एक सुनसान जगह पर ले जाकर जहरीला पदार्थ खिला दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में गांव डगरू का सुखप्रीत सिंह, गांव चक्कर का गुरसिमरन सिंह और बबन सिंह शामिल हैं। एक आरोपी अभी अज्ञात है। मरने वाले की पहचान फिरोजपुर के गांव मुदकी के रहने वाले यादविंदर सिंह के तौर पर हुई।
मृतक के पिता सतनाम सिंह ने बताया कि उनका बेटा ट्रैक्टर-ट्रॉली में अन्य ग्रामीणों के साथ गुरुद्वारा जा रहा था। मोगा के गांव अजीतवाल के पास सुखप्रीत मिला और उसे अपनी बाइक पर ले गया। रात 11:30 बजे सरपंच सोहन सिंह का फोन आया कि उनके बेटे को बेहोशी की हालत में गांव के एक डॉक्टर के पास लाया गया है। परिवार ने उसे निजी अस्पताल मुदकी ले जाने को कहा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वही फरार चल रहे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी सुखप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

