वरिष्ठ पत्रकार.फाजिल्का।
CIA फाजिल्का को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि सीमा पार से पाकिस्तान समर्थित एक हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। इतना ही नहीं, इस मामले में 2 कथित तस्कर भी गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से हथियारों का बहुत बड़ा जखीरा हासिल किया गया। बरामद किए गए हथियार में 18 पिस्टल (आत्याधुनिक) , 1847 कारतूस और 42 मैगजीन शामिल है। इतनी बड़ी खेप से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे पंजाब में बहुत बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इस बात की पुष्टि, पंजाब पुलिस निदेशक (डीजीपी) डॉक्टर (आईपीएस) गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट डाल कर साझा की।
देखिए, DGP पंजाब की सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट…?

एक विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए, @FazilkaPolice ने #पाकिस्तान से जुड़े एक सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और विदेशी संचालकों द्वारा समर्थित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। साथ ही, 18 पिस्तौल, 1847 कारतूस और 42 मैगजीन बरामद कीं।
आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने, इसमें शामिल सभी सदस्यों की पहचान करने और पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।
@PunjabPoliceInd पंजाब को सुरक्षित रखने के लिए सीमा पार अपराध और संगठित तस्करी नेटवर्क से लड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

