वरिष्ठ पत्रकार.फाजिल्का।
प्रदेश में आवारा कुत्तों का खौफ इस कदर है कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है। खासकर, छोटे-मासूम बच्चों को आवारा कुत्ते अपना शिकार बना रहे हैं। मामला, पंजाब के फाजिल्का क्षेत्र से जुड़ा है। 2 वर्षीय बच्चे को आवारा कुत्ते ने नोच-नोच कर गंभीर घायल कर दिया। परिवार ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। मुंह पर गंभीर चोटें आई। हालत खतरे से बाहर है। पीड़ित परिवार ने सरकार तथा प्रशासन से मांग की कि आवारा कुत्तों पर लगाम लगाई जाए। हादसे के वक्त गली में खेल रहा था।
इस समय प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या आवारा कुत्ते हैं। सरकार इनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई या फिर नीति नहीं बना सकी है। आए दिन सूबे के अलग-अलग शहर में आवारा कुत्तें आमजन को अपना शिकार बना रहे है। बच्चों का तो घर से बाहर निकलना इतना कठिन हो चुका है कि वह अब बाहर अपने क्षेत्र में खेल भी नहीं सकते है। क्योंकि, 24 घंटा आवारा कुत्तों का पहरा रहता है। फाजिल्का में मासूम बच्चे को आवारा कुत्ता ने अपना शिकार बना कर , इस बात को साबित कर दिया। बच्चे के मुंह पर हमला किया गया।
बताया जा रहा है कि सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। चेहरे पर कई गंभीर चोटें आई। काफी गहरे घाव है, जिसे भरने में काफी समय लग सकता है। परिवार काफी सहमा है। बताया जा रहा है कि परिवार मजदूरी करता है। उन्होंने बताया कि उनकी गली में हमेशा आवारा कुत्तों का पहरा रहता है। वे हमेशा बड़ी मुश्किल से इससे बचाव कर बाहर जाते है। घर में कोई नहीं था, बच्ची गली में खेलने के लिए बाहर चली गई। आवारा कुत्तें ने उसके चेहरे पर हमला कर दिया। सरकार से लेकर प्रशासन से मांग की कि आवारा कुत्तों के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि, बच्चे अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकें।