SNE NETWORK.FEROJPUR.
सेना की खुफिया एजेंसी ने सीमावर्ती गांव कालू वाला (जलाल वाला) के गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा और उसकी पत्नी हरमनप्रीत कौर को गिरफ्तार किया है। उन पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को भारतीय सेना के संवेदनशील ठिकानों, छावनी क्षेत्रों, हथियारों के भंडार और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी भेजने का आरोप है। थाना सदर फिरोजपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, जांच एजेंसियों को संदेह है कि सैन्य सूचनाएं पाकिस्तान और मलयेशिया में सक्रिय हैंडलरों तक पहुंचाई जा रही थीं। दंपती पर सीमावर्ती क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और तस्करों को देने का भी आरोप है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, हरमनप्रीत कौर सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के जरिये सेना के जवानों से संपर्क करती थी। आरोप है कि वह खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों के बीच अपनी पहचान बनाती थी और हनीट्रैप के जरिये सैन्य सूचनाएं जुटाने का प्रयास करती थी।###USA###UK###CANADA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###SINGAPORE###SPAIN###

