PUNJAB के इस क्षेत्र में चल गई ताबड़तोड़ गोलियां………सनसनी का माहौल, POLICE ने किया इलाका सील, जानिए, कितने हुए INJURED, क्या थी असल वजह

वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर। 

अभी -अभी पंजाब के एक क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई। जिला फिरोजपुर के एक नजदीकी गांव में गोलियां चल गई। बताया जा रहा है कि मामला 2 पक्ष में पुरानी रंजिश से जुड़ा है। एक के गंभीर घायल होने का पता चला है। गोली उसके हाथ में लगी है। इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवा दिया गया। घटनाक्रम से जुड़ी हर तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुष्टि कर दी। इस समय क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ऊपर से चुनाव प्रचार का समय है। पुलिस ने मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल आरंभ कर दी। इस बात का पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वालों को जल्द ही सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा। 

जिला फिरोजपुर के गांव संतु वाला में मंगलवार की देर रात्रि 2 पक्ष में टकराव हो गया। पूर्व में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला किया। बात यहां तक नहीं रुकी , दोनों तरफ से सीधे एक-दूसरे पर गोलियां दागने शुरू कर दी। सूत्रों से पता चला है कि दोनों तरफ से 2 दर्जन के ऊपर फायरिंग की। लोग पहले समय रहे थे कि गांव में पटाखे चल रहे है। जब गोलियों की आवाज नहीं थमी तो बाहर देखा कि गोलियां चल रही है। हर किसी ने अपनी जान बचाते हुए भीतर से दरवाजे बंद कर दिए। मालूम हुआ कि विवाद लगभग 2 घंटा चला। 

इस घटनाक्रम के बारे किसी ने पास के थाना को इतलाह की। पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई। सभी वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गोली एक युवक को लगी है। उसे पुलिस द्वारा अस्पताल दाखिल कराया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया। पता चला है कि पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दोनों पक्ष  के कई चेहरों को पहचान लिया। लगभग दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज होने की बात सामने आई। गिरफ्तारी के लिए निरंतर छापेमारी की पुलिस दावा कर रही है। 

100% LikesVS
0% Dislikes