PUNJAB BREAKING…..अभी-अभी यहां पर चल गई गोलियां, 2 आप के कार्यकर्ता घायल, शिअद के इस बड़े नेता पर लगा आरोप

GUNSHOOT FRESH SNE IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर। 

यहां पर शिरोमणि अकाली दल (बादल) ग्रुप के कार्यकर्ताओं पर संगीन आरोप लगा है। उनके द्वारा सरेआम गुंडागर्दी करते हुए गोलियों से 2 आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को गोलियों से भून डाला गया। बताया जा रहा है कि इस वारदात में 2 गंभीर घायल हुए, जबकि, आधा दर्जन के करीब को मामूली चोटें पहुंची। अस्पताल में प्राथमिक उपचार उपरांत छुट्टी दे दी गई। वारदात , फिरोजपुर के जलालाबाद से जुड़ी है। 

रिपोर्ट के अनुसार, मुहम्मद वाला गांव से सरपंच पद का चुनाव लड़ रहे मनदीप सिंह बराड़ को बदमाशों द्वारा हवा में गोलियां चलाने के बाद गोली लग गई। विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी सहित आप कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद जोरा सिंह मान के बेटे हरदेव सिंह “नोनी” मान पर आरोप लगाया। मनदीप सिंह बराड़ और एक अन्य घायल युवक को जलालाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया। बराड़ ने दावा किया कि उसे शुरू में एहसास ही नहीं हुआ कि उसे सीने में गोली लगी है और उसने घटना के लिए नोनी मान को जिम्मेदार ठहराया।

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित लूना ने कहा कि बराड़ को गंभीर हालत में लुधियाना रेफर कर दिया गया है।एसएसपी फाजिल्का वरिंदर सिंह बराड़ और विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने घायलों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया। एसएसपी ने बताया कि विवाद की शुरुआत पंचायती जमीन पर बने माता गुजरी पब्लिक स्कूल से हुई थी, जो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित है।


उधर, आप विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने आरोप लगाया कि पहले बाहुबल के जरिए चुनाव को प्रभावित करने वाले अकाली अब बदले माहौल के कारण हताश हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes