PUNJAB BREAKING..इस धमाके से दहला शहर, कहां पर है अफरा-तफरी का माहौल, जानेंगे, इस ताजा रिपोर्ट में..?

BLAST-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.ABHOR/FEROJPUR.

अबोहर के पटेल पार्क इलाके में एक दुकान में जोरदार धमाका हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान में बड़े स्तर पर पटाखों व अन्य ज्वलनशील सामग्री का भंडारण किया गया था, जिसमें अचानक विस्फोट हो गया। हालांकि जांच के बाद एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि मौके पर कोई ज्वलनशील पदार्थ या पटाखे नहीं मिले। उन्होंने बताया कि गन्ने के जूस वाली मशीन के पास ऑयल होने और वहां मौजूद सोडे की बोतलों के फटने के कारण यह हादसा हुआ है।

धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई और आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। विस्फोट के कारण पास की चार दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं एक मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घटना में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पहुंचकर स्थिति पर काबू पाने में जुट गईं। 

100% LikesVS
0% Dislikes