SNE NETWORK.FEROJPUR.

काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात रहे इंस्पेक्टर बलदेव सिंह। फाइल फोटो
फिरोजपुर पुलिस ने शनिवार को काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात रहे इंस्पेक्टर बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 3 किलो 350 ग्राम हेरोइन, 6 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 17 कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, एक ऑडी-20 कार (PB-05-AC-6517) और 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
आरोपी से पूछताछ कर रही POLICE
घल्ल खुर्द थाना एसएचओ को सूचना मिली थी कि इंस्पेक्टर बलदेव सिंह अपनी ऑडी-20 कार में नशीले पदार्थ और नाजायज हथियार लेकर जा रहा है। इस जानकारी पर पुलिस ने नाकाबंदी की और कार को रोककर बलदेव सिंह को पकड़ा। पुलिस ने थाना घल्ल खुर्द में एफआईआर नंबर 132 दर्ज की है। यह मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/27 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और बरामद सामान के स्रोत का पता लगा रही है।###UK###CANADA###USA###PUNJAB###FEROJPUR###PUNJAB-POLICE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###GERMANY###ITLAY###

