PUNJAB-BREAKING..फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर क्रूजर गाड़ी की पिकअप से टक्कर….5 लोगों की मौत, 9 लोग घायल

ROAD-ACCIDENT-FRESH-IMAGE

SNE NETWORK.FAZALIKA.

पंजाब के फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर रविवार रात क्रूजर गाड़ी की पिकअप से टक्कर होने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 9 लोग घायल हो गए। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। हादसा गांव बहक खास के पास हुआ, जहां से एक परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रूजर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गई। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों के रिश्तेदार संदीप सिंह ने बताया कि उनका परिवार जलालाबाद के गांव टिवाना का रहने वाला है। परिवार के करीब 13 लोग क्रूजर गाड़ी में सवार होकर फाजिल्का के गांव करनीखेड़ा में अपने चाचा के बेटे की शादी में शामिल होने गए थे। रविवार को समारोह से वापस लौटते समय गांव बहक खास के पास उनकी गाड़ी की पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर गाड़ी का अगला और दूसरा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में कुल 5 लोगों की जान गई है, जिनमें 3 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 9 लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया और हाईवे पर यातायात को सुचारु करवाया। सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज आत्माराम ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। हादसे की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को भी दे दी गई है।###USA###CANADA###UK###PUNJAB###FAZALIKA###RAJSTHAN###INDIA###ACCIDENT##SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes