वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर।
पंजाब में सबसे बड़ी सड़क दुर्घटना हो चुकी है। इस दुर्घटना में लगभग 12 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। यह दुर्घटना गुरुहरसहाय में फिरोजपुर मार्ग पर गोलू का मोड़ के नजदीक पिकअप और कैंटर की टक्कर की वजह से हुआ। पुलिस तथा प्रशासन की टीम जांच पड़ताल में जुट चुकी है। मरने वाले सभी श्रमिक बताए जा रहे है। इनमें कुछ कश्मीरी भी है। राहत कार्य जारी है। प्रशासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए। सीएम भगवंत मान ने इस दुखद घटना को लेकर पीड़ित परिवार के साथ अपनी संवेदना जाहिर की। किसी प्रकार के मुआवजा जारी करने की अभी जानकारी सामने नहीं आई।
कैसे और क्यों हुआ इतना हादसा
जानकारी के अनुसार, करीब 25 से 30 वेटर पिकअप में सवार होकर किसी कार्यक्रम के लिए गुरुहरसहाय से जलालाबाद जा रहे थे। फिरोजपुर मार्ग पर गोलू का मोड़ के नजदीक उनकी सड़क किनारे खड़े खराब कैंटर से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि नाै लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। हादसे में घायल हुए 18 लोगों को अस्पताल लाया गया। इनमें से छह घायलों को रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण धुंध और तेज रफ्तार बताया जा रहा है।