वरिष्ठ पत्रकार फिरोजपुर।
फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में सड़कों पर आवारा घूम रही एक गाय को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से गाय गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर गई । स्कूली बच्चों ने गाय को जख्मी हालत में देख उसे उठाकर वाहन पर लादकर उसे पशु अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया । उसके बाद जितनी भी गायें सड़कों पर घूम रही थी उन सभी को इकट्ठा कर गौशाला में स्कूली बच्चों ने छोड़ा।
मोगा जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला में जब बरसात के कारण गांव मल्लेयाना को जाने वाली मुख्य सड़क का एक हिस्सा पानी में बह गया तो जगरांव स्कूल से लौट रहे गांव के करीब 30 बच्चे वहां फंस गए। गांव को जोड़ने वाली इकलौती सड़क के बीच से कट जाने के कारण तेज बहाव को पार करना मुश्किल था। ऐसे में गांव के दो युवकों गगनदीप सिंह और सुखविंदर सिंह ग्रामीणों की मदद से बच्चों को सड़क पार कराने लगे। दोनों कटे हुए हिस्से में तेज बहाव के बीच घुटनों के बल बैठ गए और एक-एक करके तीन बच्चों व स्कूल के स्टाफ को अपनी पीठ के ऊपर से पार कराया।
बता दें कि बठिंडा के बहमन पुल के पास बुधवार सुबह कार में सवार एक होंडा अमेज कार बेकाबू होकर नहर में गिर गई थी, इसमें एक ही परिवार के 11 सदस्य थे जिनमें छह बच्चे और पांच अन्य शामिल थे। उन्हें बचाने के लिए पंजाब पुलिस के जवान जसवंत सिंह ने नहर में छलांग लगा दी और एक-एक कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

