UNIQUE-DECISION..भाई, ये कैसा फरमान है……..लव-मैरिज पर लगा दी रोक….चर्चा, ये पंजाब नहीं तालिबान है…।

LOVE-MARRIAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर।

शायद ही किसी ने यह सोचा होगा कि पंजाब की एक ग्राम पंचायत ने लव-मैरिज पर रोक लगा देगी। ऐसा फरमान पंजाब के फिरोजपुर में स्थित एक ग्राम पंचायत ने लगाया। इतना ही नहीं लव-मैरिज करने वालों के खिलाफ सार्वजनिक बहिष्कार करने की भी घोषणा कर दी गई।हैरान करने वाली बात यह है कि उक्त पंचायत ने प्रशासन तथा प्रदेश की सरकार से इस बात का सहयोग भी मांगा है। अब चर्चा इस बात की भी चलने लगी है कि यह भाई कोई पंजाब नहीं तालिबान ही है। फिलहाल, इस मुद्दे की वजह से राजनीति तथा समाज से जुड़े लोगों में एक नई बहस छेड़ दी है। 

जानिए, क्या है पूरा मामला, किस पंचायत ने किया प्रस्ताव पारित

फिरोजपुर जिले के गांव सिरसड़ी की दोनों पंचायतों ने कुछ अहम प्रस्ताव पारित किए हैं। इन प्रस्तावों में गांव में ही प्रेम विवाह करने वाले युवक-युवतियों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय शामिल है। ग्राम पंचायत सिरसड़ी और ग्राम पंचायत अनोखपुरा बस्ती ने संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता सिरसड़ी की सरपंच ज्ञान कौर और अनोखपुरा बस्ती के सरपंच बलजीत सिंह ने की।


पंचायतों ने सर्वसम्मति से यह भी तय किया कि गांव में बाहरी लोगों के रहने पर पाबंदी लगाई जाएगी। कोई भी व्यक्ति गांव के आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र के बिना गांव में नहीं रह सकेगा। पंचायतों का दावा है कि प्रेम विवाह पर प्रतिबंध लगाने से ऑनर किलिंग को काफी हद तक रोका जा सकता है। इस संबंध में उन्होंने पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन से सहयोग की मांग की है। 

100% LikesVS
0% Dislikes