वरिष्ठ पत्रकार.फाजिल्का।
कूड़े को लेकर 2 दुकानदार आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। 2 लोगों की घायल हो चुके है। उन्हें सरकारी अस्पताल भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत छुट्टी दे दी गई। इस मामले में पुलिस ने 2 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। किसी के गिरफ्तारी की अभी तक पुष्टि नहीं हुई। मामला, फाजिल्का में स्थित बस स्टैंड के समीप एक क्षेत्र का बताया जा रहा हैं। क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बताया जा रहा है। मामला, रविवार देर सायं का हैं।

जांच अधिकारी ने बताया कि एक तरफ बुलेट मोटरसाइकिल रिपेयर करने वाला दुकानदार है, जबकि दूसरी तरफ वेल्डिंग का काम करने वाला व्यक्ति अपनी दुकान संचालित करता है। दोनों के बीच दुकान से निकलने वाले कूड़े को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गया। आरोप है कि वेल्डिंग संचालक ने अपने कुछ साथियों को बुलाकर बुलेट रिपेयरिंग दुकानदार पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें दुकानदार और उसका कर्मचारी घायल हो गए। 2 को हिरासत में ले लिया गया। कानूनी कार्रवाई कर दी गई।

