VIRAL-VIDEO…RSS नेता के पोते को गोलियों से भून डाला…..मौत, हत्या की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन शेर-ए-पंजाब ब्रिगेड ने ली

ACCUSED-CAPTURED-CCTV-FOOTAGE

वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर।

RSS नेता के पोते की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब वह अपने बच्चों को स्कूल से लाने जा रहा था। पीछे से अचानक आए 2 बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक वहीं गिर पड़ा। अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला, पंजाब के जिला फिरोजपुर के एक क्षेत्र का बताया जा रहा हैं। 

GUNSHOT-MURDER-VICTIM-FAMILY-LADIES-FEROJPUR


इस हत्या की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन शेर-ए-पंजाब ब्रिगेड ने ली है। संगठन की ओर से जारी पोस्ट में लिखा गया है कि पंजाब में सिखों को हिंदुत्व में मिलाने वाले हिंदूवादी गिरोह RSS के नेता के बेटे को हमने सुधार दिया है। हम खालिस्तान की स्थापना तक इस जंग को हर हाल में जारी रखेंगे। हालांकि, एसएनई न्यूज़ इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।


इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले में टारगेट किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने मामले में ट्वीट कर कहा कि नवीन की हत्या ने आम आदमी सरकार के राज में कानून व्यवस्था की फिर पोल खोल दी है। AAP समर्थक गैंगस्टर सरकार चला रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने घटना पर कहा कि पंजाब में अपराध को नियंत्रित करने में विफल होने पर अगर पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जा रहा है, तो फिर फिरोजपुर में हुई हत्या के लिए कौन जिम्मेदार है? 

67% LikesVS
33% Dislikes