VIRAL-VIDEO…….नशे में धुत नशेड़ी युवक ने की गुरुद्वारा में बेअदबी…जानिए…किस ऐतिहासिक गुरुद्वारा से जुड़ा है मामला…?

BAIADBI-1

वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर।

BAIADBI-2

 
पंजाब के फिरोजपुर जिले में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत एक युवक गुरुद्वारा साहिब में घुस गया। उसने रुमाला साहिब को खींचने की कोशिश की। जिसके ऊपर श्री गुरु ग्रंथ साहिब रखे हुए थे।हालांकि, मौके पर मौजूद पाठियों ने युवक को पकड़ लिया और बाहर ले जाकर उसकी धुनाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई और कार्रवाई शुरू की है। यह पूरी घटना गुरुद्वारे में लगे CCTV में कैद हुई है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है।

BAIADBI-3


शनिवार पाठी साहिबान गुरुद्वारे में अरदास कर रहे थे। वे श्री गुरु ग्रंथ साहिब को किसी के घर ले जाने वाले थे। वहां श्री सुखमनी साहिब का पाठ होना था।अरदास के दौरान ही आरोपी युवक दौड़ता हुआ गुरुद्वारे में घुस आया। अरदास कर रहे लोगों की नजर उसी युवक पर थी। वह नशे में लग रहा था। उसने आते ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर हाथ मारा। वह रुमाला साहिब को खींचने लगा, जिस पर गुरु ग्रंथ साहिब रखी थी।


लोगों ने बताया कि गुरुद्वारे में मौजूद पाठी फौरन युवक के पास पहुंचा और उसने युवक का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसके हाथ से पुलिस का कहना है कि गांव के लोगों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

100% LikesVS
0% Dislikes