अब ‘TRAIN’ का सफर हुआ सस्ता……जानिए, किन-किन ‘TRAIN’ में किराया हुआ कितने रुपए सस्ता

वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर। 

रेल विभाग ने यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर दी है। ट्रेन में काफी सस्ता किराया कर दी गई। पैसेंजर ट्रेन में 50 किलोमीटर की दूरी का किराया सिर्फ 10 रुपए कर दिया गया। पूर्व में 30 रुपए किराया था। इस बात की पुष्टि, फिरोजपुर रेल डिवीजन के एक बड़े अधिकारी ने की। उन्होंने बताया कि सभी ट्रेन काउंटर तथा एप पर इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। यात्रियों ने भी रेल विभाग की फैसले का स्वागत किया तथा भरपूर सराहना भी की। बता दें कि रेल किराया इससे पहले वर्ष 2021 में बढ़ाया गया था। पूर्व में 10 रुपए तक किराया था। विशेषज्ञ, लोस चुनाव नजदीक होने की भी असल वजह बता रहे है। 

देश का सबसे आरामदायक सफर रेल का माना जाता है। यात्री कम किराया खर्च कर हर सुविधा आसानी से हासिल कर सकते है। रेल विभाग ने यात्रियों की यात्रा और सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। पैसेंजर ट्रेन का किराया काफी कम कर दिया गया। 50 किलोमीटर तक सफर करने वाले यात्रियों को सिर्फ 10 रुपए ही देने होंगे। पूर्व में 30 रुपए किराया था। लोगों का रेल विभाग के प्रति पहले रोष भी था। लेकिन, अब उन्होंने राहत की सांस ली। विभाग ने हर काउंटर पर इस बारे अधिसूचना जारी कर दी। 

100% LikesVS
0% Dislikes