जानिए, PUNJAB के किस क्षेत्र में करोड़ों की हेरोइन बरामद हुई….BSF का कैसा था रोल, PAK के मंसूबों को फिर से मिला करारा जवाब

HEROIN RECOVERED BY BSF-17.7.25-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर। 

पंजाब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हाथ बड़ी सफलता हासिल हुई। बताया जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित फिरोजपुर के गांव भानेवाला से लगभग 50 करोड़ की अंतरराष्ट्रीय हेरोइन (करीब 9 किलोग्राम ) बरामद हुई। एक किसान के खेत में 9 पीले रंग के पैकेट हासिल हुए। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इस खेप को बरामद कर अगली जांच पड़ताल काफी गहनता से आरंभ कर दी। इस बात की पुष्टि, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शीर्ष प्रवक्ता ने की। 

BSF TEAM-17.5.25

बीएसएफ के शीर्ष प्रवक्ता ने जानकारी दी कि बुधवार-गुरुवार की मध्यकालीन रात्रि एक संदिग्ध गतिविधि की आहट सुनाई दी। गश्त दे रही बीएसएफ की टुकड़ी एकदम सतर्क हो गई। उन्होंने चेतावनी दी तो वहां से गतिविधि बंद हो गई। रात का घना अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान नहीं चलाया जा सका।

वीरवार की अल सुबह बीएसएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। टीम ने एक किसान के खेत में संदिग्ध वस्तु देखी। टीम ने वहां पर पाया कि 8 पैकेट पीले रंग (किसी धातु) से बंधे थे। टीम ने तलाशी ली तो उसमें हेरोइन थी। सभी पैकेट का वजन किया तो कुल वजह करीब 9 किलोग्राम निकला। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में खेप की कुल कीमत 50 करोड़ करीब बताई जा रही है। टीम ने इस मामले को काफी संज्ञानता से लिया है तथा हर पहलू पर जांच जारी है। 

100% LikesVS
0% Dislikes