दुखदायक खबर…..मां-बाप का अकेला था करण…..खेलते-खेलते आ गए तारों की चपेट में……झुलसने से हो गई मौत

FILE-IMAGE-OF-DIED-CHILD-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर। 

अभी-अभी पंजाब के जलालाबाद क्षेत्र से बहुत ही दुखदायक खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि यहां पर 8 वर्षीय बच्चे की हाई वोलटेज तारों की चपेट में आने से तत्काल मौत हो गई। करणवीर के घर मातम छा गया है। पता चला है कि हादसे के दौरान वह गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। बेहोश होने पर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे तुरंत मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि परिवार आर्थिक तौर पर कमजोर है। 

छत से उतारने गया था गेंद

जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने साथियों के साथ गली में खेल रहा था। खेल के दौरान उसकी गेंद छत पर चली गई, जिसे वह उतारने के लिए छत पर गया। इसी दौरान वह एलटी (लो टेंशन) लाइन के संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने ट्रांसफर से स्विच काटकर बच्चे के शव को नीचे उतारा। बच्चे को अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन गंभीर स्थिति के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।


ग्राम पंचायत चक बलोचा के सरपंच मलकीत सिंह ने बताया कि घटना के बाद तुरंत बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पहले भी कई बार विभाग को लटकी हुई बिजली की तारों के बारे में अवगत कराया गया था।

100% LikesVS
0% Dislikes