वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर।
1 लाख रुपए की खातिर रिश्तों को तार-तार कर दिया गया। मामला, पंजाब के जिला फिरोजपुर की विधानसभा क्षेत्र श्री गुरु हर सहाय से जुड़ा हैं। 2 सगे चचेरे भाइयों ने अपने सगे भांजे पर गोलियां चलाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों कथित अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी।
जानकारी के मुताबिक, दो सगे चचेरे भाइयों का आपस में पैसे के लेनदेन को लेकर लंबा विवाद चल रहा था। दोनों आपस में झगड़ा करने लगें। इस बात का उनके भांजे को पता चला तो वह मौके पर पहुंच गया। बीच-बचाव करने लगा तो भांजे पर गोलियां बरसा दी। बताया जा रहा है कि दिल पर 2 गोलियां लगने से मौके पर ही विक्की (भांजा) ने दम तोड़ दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से 2 खाली होल बरामद कर लिए गए। प्राथमिक जांच में दो भाईयों के आपसी लेनदेन था, भांजा झगड़ा छुड़ाने गया तो उस पर गोलियां दाग दी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कथित अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए। हथियार लाइसेंसी या फिर अवैध था, गहनता से पता लगाया जा रहा हैं।
पीड़ित परिवार में मातम…..मां बार-बार हो रही बेहोश
बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। हर कोई, उसे काफी प्यार करता था। परिजनों ने बताया कि हर बात की सूझबूझ रखने वाला बेटा अब उनके बीच नहीं रहा। परिवार में मातम का माहौल था। मां रो-रोकर अपने बेटे को बार-बार याद कर रही थी। कई बार बेहोश भी हो गई।